कश्मीर में ईद के त्योहार पर किए जाएंगे खास इंतजाम: सत्यपाल मलिक

Edited By Pardeep,Updated: 07 Aug, 2019 10:27 PM

special arrangements will be made in kashmir on eid festival satyalal malik

जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने बुधवार को राजभवन में बैठक की। बैठक में राज्यपाल ने आर्टिकल 370 को लेकर संसद में हुए घटनाक्रम के बाद राज्य में मौजूदा सुरक्षा और कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। साथ ही...

श्रीनगरः जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने बुधवार को राजभवन में बैठक की। बैठक में राज्यपाल ने आर्टिकल 370 को लेकर संसद में हुए घटनाक्रम के बाद राज्य में मौजूदा सुरक्षा और कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। साथ ही राज्यपाल ने घाटी में संबंधित जिलों के उपायुक्तों को निर्देश दिया कि वे अपने कर्मचारियों को अलग अलग इलाकों में लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए नियुक्त करें। साथ ही उन्होंने आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
PunjabKesari
राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने ईद के त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाने को लेकर तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में राज्यपाल ने अधिकारियों से जानकारी ली कि शुक्रवार को नमाज अदा करने और ईद का त्योहार मनाने को लेकर प्रशासन ने क्या तैयारियां की हैं। राज्य प्रशासन के अधिकारियों ने राज्यपाल सत्य पाल मलिक को बताया गया कि ईद के मौके पर जानवरों को खरीदने के लिए लोगों की सुविधा के लिए, घाटी में अलग-अलग जगहों पर मंडियों की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही इस मौके पर राशन की दुकानों, किराने और दवा की दुकानों को खुले रहने के लिए कहा गया है।
PunjabKesari
राज्यपाल ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि जम्मू-कश्मीर के जो छात्र दूसरे राज्यों में पढ़ रहे हैं और जो ईद मनाने के लिए घर लौटना चाहते हैं, उन्हें सुविधा मुहैया कराई जाएगी। राज्यपाल ने कहा है कि जो छात्र घर लौटने में असमर्थ हैं, उनके लिए उत्सव आयोजित करने के लिए प्रत्येक नामित अधिकारी को एक-एक लाख रुपये दिए जाएं। राज्यपाल सत्य पाल मलिक ने राज्य से बाहर पढ़ रहे कश्मीरी छात्रों के लिए टेलीफोन लाइनें शुरू करने के निर्देश दिए हैं। ताकि बाहर पढ़ रहे कश्मीरी छात्र ईद के त्योहार पर घर आने को लेकर अपने परिवारजनों से बात कर सकें।
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!