घर के अंदरूनी तापमान को कम करने में मदद करता है बेरियम सल्फेट से बना खास पेंट

Edited By Hitesh,Updated: 10 Jun, 2021 02:24 PM

special paint made of barium sulfate will reduce the temperature of the house

घर को बाहर से पेंट करने के लिए सफेद रंग को सबसे बेहतर माना जाता है क्योंकि ये गर्मी से राहत देता है। एक अध्ययन के मुताबिक, बेरियम सल्फेट से बना खास पेंट किसी मकान के तापमान को बाहर के मुकाबले अंदर 5 डिग्री तक कम करने में मदद करता है। इस पेंट को...

नेशनल डेस्क: घर को बाहर से पेंट करने के लिए सफेद रंग को सबसे बेहतर माना जाता है क्योंकि ये गर्मी से राहत देता है। एक अध्ययन के मुताबिक, बेरियम सल्फेट से बना खास पेंट किसी मकान के तापमान को बाहर के मुकाबले अंदर 5 डिग्री तक कम करने में मदद करता है। इस पेंट को शहरों में एसी पर निर्भरता को कम करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। सफेद रंग की सतह सूर्य के प्रकाश को अब्जॉर्ब नहीं करती है बल्कि उसे वापस अंतरिक्ष में भेज देती है। बेरियम सल्फेट वाले पेंट में यह क्षमता और अधिक पाई जाती है।

आपको बता दें कि बर्फीले क्षेत्रों से लेकर उड़ते सफेद बादलों तक सफेद रंग धरती के तापमान को संतुलित रखने में खास भूमिका निभाता है। माना जाता है कि सफेद रंग के बिना दुनिया का औसत तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता था जोकि अभी 15 डिग्री के आसपास है।

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!