खुलासा: भारत में इंटरनेट ग्राहकों को पूरी स्पीड नहीं उपलब्ध करवा रही मोबाइल कंपनियां

Edited By ,Updated: 22 Feb, 2017 08:42 PM

speed internet customers in india mobile companies are not providing

दुनिया भर में इंटरनेट की स्पीड का अध्ययन करने वाली कंपनी ओपन....

जालंधर: दुनिया भर में इंटरनेट की स्पीड का अध्ययन करने वाली कंपनी ओपन सिंग्नल ने खुलासा किया है कि भारत में इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को टैलीकॉम कंपनियां इंटरनेट की अच्छी स्पीड उपलब्ध करवाने में नाकाम रहीं हैं। इस संस्था ने 87 देशों में इंटरनेट की स्पीड पर अध्ययन किया है। अपने अध्ययन के दौरान संस्था 10 लाख से ज्यादा 3जी और 4जी ग्राहकों की स्पीड का अध्ययन किया है। 


संस्था के अध्ययन मुताबिक भारती ऐयरटेल, इडिया, सेलुलर, वोडाफोन और रिलाइंस जिओ के ग्राहकों को 4.17 एमबीपीएस की स्पीड मिल रही है। साउथ कोरिया, इंटरनेट की स्पीड के मामले में सबसे आगे है। इस देश में इंटरनेट की सेवा उपलब्ध करवाने वाली कंपनी एस. के. टैलीकॉम और के.टी. की ओर से ग्राहकों को 37, 54 एमबीपीएस की स्पीड उपलब्ध करवाई जा रही है।

 

हालांकि पहले दक्षिण कोरिया में इंटरनेट की  स्पीड 41.3 एमबीपीएस थी और अब इंटरनेट की स्पीड में कुछ गिरावट आई है। भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में 3.98 एमबीपीएस और श्रीलंका में 3.86 एमबीपीएस की स्पीड मिलती है। इंटरनेट की स्पीड के मामले में अमेरिका साउथ कोरिया से काफी पीछे है और अमेरिका में इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले लोगों को 12.48 एमबीपीएस की स्पीड मिलती है। 

 

इंटरनेट की सबसे अधिक स्पीड वाले 20 देश
साउथ कोरिया 37.54mbps
नोर्वे 34.77 mbps
हंगरी 31.4 mbps
सिंगापुर 30.5 mbps
ऑस्ट्रेलिया 26.25 mbps
डैनमार्क 24.41 mbps​​​​​​​
लिथोनिया 22.81 mbps​​​​​​​
स्वीडन 22.18 mbps​​​​​​​
जापान 21.79 mbps​​​​​​​
ताइवान 20.49 mbps​​​​​​​
कनाडा 20.26 mbps​​​​​​​
बेल्जियम 20.1 mbps​​​​​​​
स्लोवाकिया 19.88 mbps​​​​​​​
ऑस्ट्रिया 19.39 mbps​​​​​​​
क्रोआटिया 19.33 mbps​​​​​​​
न्यूजीलैंड 18.73 mbps​​​​​​​
फिनलैंड 18.70 mbps​​​​​​​
स्विट्जरलैंड  18.51 mbps​​​​​​​
लातविया 18.26 mbps​​​​​​​

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!