Edited By Monika Jamwal,Updated: 09 May, 2018 04:13 PM
एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए। हादसा कठुआ के चंदवा के जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर हुआ।
कठुआ : एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए। हादसा कठुआ के चंदवा के जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर हुआ। जानकारी के अनुसार मारे गए लोग प्रवासी मजदूर थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
पुलिस के अनुसार प्रवासी मजदूर सुबह सडक़ के किनारे गाड़ी का इंतजार कर रहे थे कि तभी एक अज्ञात ट्रक तेज गति से आया और उसने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में महावीर और मनोज निवासी छत्तीसगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई। पांच मजदूर घायल हुए हैं। घायलों की पहचान पन्ना लाल, गांशी राम, राम कृपाल, राम सहाय और रत राम निवासी छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। सभी मजदूर मौजूदा समय में चंदवा गांव में रह रहे थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।