Edited By Monika Jamwal,Updated: 14 Jun, 2018 12:29 PM
दक्षिण कश्मीर में शोपियां जिला के काठोहालन गांव में बुधवार रात को आतंकी हमले में एक पुलिसकर्मी और उसकी बहन घायल हो गई।
श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर में शोपियां जिला के काठोहालन गांव में बुधवार रात को आतंकी हमले में एक पुलिसकर्मी और उसकी बहन घायल हो गई। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार आतंकियों ने रयीस अहमद लोन पुत्र गुलाम हसन नामक पुलिसकर्मी पर उसके घर के पास गोलियां चलाई। गोलीबारी में उसकी बहन भी घायल हो गई। घायल पुलिसकर्मी को एक श्रीनगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
आतंकियों की ओर से फायरिंग में पुलिसकर्मी की बहन भी घायल हो गई है। दोनों को स्थानीय अस्पताल से श्रीनगर रेफर कर दिया गया है। घायल लडक़ी का नाम उर्फी बताया जा रहा है,उर्फी के बाएं पैर में गोली लगी है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि आतंकी लोन के घर में घुस आए और गोलीबारी की। वह कांस्टेबल पद पर तैनात हैं। इस बीच सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और हमलावारों को पकडऩे लिए तलाशी अभियान चलाया।