श्रीलंका को इस साल भारतीय पर्यटकों की संख्या में 5 से 10 प्रतिशत कमी होने का अंदेशा

Edited By Pardeep,Updated: 24 Jun, 2019 11:52 PM

sri lanka fears five to 10 percent in indian tourists this year

ईस्टर के दौरान श्रीलंका में हुए बम हमलों के बाद उसका पर्यटन उद्योग बुरी तरह प्रभावित हुआ है। श्रीलंका को अंदेशा है कि इस साल भारत से उसके यहां जाने वाले पर्यटकों की संख्या में पांच से 10 प्रतिशत की कमी आएगी। श्रीलंका ने सोमवार को कहा कि उसे चार लाख...

मुंबईः ईस्टर के दौरान श्रीलंका में हुए बम हमलों के बाद उसका पर्यटन उद्योग बुरी तरह प्रभावित हुआ है। श्रीलंका को अंदेशा है कि इस साल भारत से उसके यहां जाने वाले पर्यटकों की संख्या में पांच से 10 प्रतिशत की कमी आएगी।
PunjabKesari
श्रीलंका ने सोमवार को कहा कि उसे चार लाख तक भारतीय पर्यटकों के आने की उम्मीद है। पहले उसे इस साल भारतीय पर्यटकों की संख्या में 25 प्रतिशत तक की वृद्धि यानी पांच लाख से अधिक पर्यटकों के आने की संभावना थी। पिछले साल हिंदुस्तान से श्रीलंका जाने वाले पर्यटकों की संख्या 4,25,000 थी। श्रीलंका जाने वाले पर्यटकों में बड़ी तादाद में भारतीय हैं। श्रीलंका 21 अप्रैल को लक्जरी होटलों और चर्चों में हुए हमले के बाद से पर्यटकों को आकर्षित करने की कोशिश कर रहा है। इन हमलों में 40 विदेशियों समेत 250 लोगों की मौत हो गई थी।

श्रीलंका के पर्यटन विकास मंत्री जॉन अमारातुंगा ने पत्रकारों से कहा कि भारत समेत 11 देशों ने अपने पर्यटकों के लिए जारी परामर्श में राहतत प्रदान की है। हम भारत से पांच लाख पर्यटकों की अपनी उम्मीद के अनुरूप आगे बढ़ रहे थे। लेकिन दुर्भाग्य से 21 अप्रैल की घटना ने हमारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। श्रीलंका अब सुरक्षित है। वह इस बात का विश्वास दिलाते हैं कि सभी भारतीयों के लिए श्रीलंका अब भी सुरक्षित है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!