श्रीलंका नौसेना ने 13 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Jan, 2018 03:51 AM

sri lanka navy arrests 13 indian fishermen

श्रीलंका के नौसैनिकों ने गैर कानूनी तरीके अपने क्षेत्र में प्रवेश करने का आरोप लगाते हुए समुद्र में मछली पकडऩे गए 13 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है।मत्स्य विभाग ने बताया कि चार हजार से अधिक मछुआरे 520 मोटर चालित नावों के जरिए वीरवार को...

रामनाथपुरम: श्रीलंका के नौसैनिकों ने गैर कानूनी तरीके अपने क्षेत्र में प्रवेश करने का आरोप लगाते हुए समुद्र में मछली पकडऩे गए 13 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है।

मत्स्य विभाग ने बताया कि चार हजार से अधिक मछुआरे 520 मोटर चालित नावों के जरिए वीरवार को रामनाथपुरम जिले के रामेश्वरम घाट से मछली पकडऩे के लिए गए थे। जब मछुआरे अंतरराष्ट्रीय समुद्रह सीमा के पास मछली पकड़ रहे थे तो श्रीलंकाई नौसैनिकों ने उनकी नौकाओं पर हमला किया और उन्हें क्षति पहुंचाई।

इस दौरान श्रीलंकाई नौ सेना के उत्तरी नवल कमांड के सैनिकों ने दो नौकाओं के साथ 13 मछुआरों को पश्चिमी डेल्फ्ट द्वीप में पकड़ लिया। इसके बाद मछुआरों को कांकेसंथुराई के ले गए और जाफना में मछुआरों के सहायक निदेशक को सौंप दिया गया। बाद में मछुआरों को 18 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।  

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!