श्रीलंकाई नौसेना ने आठ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

Edited By Yaspal,Updated: 22 Aug, 2018 05:57 PM

sri lankan navy arrests eight indian fishermen

श्रीलंकाई नौसेना ने अपने देश की जल-सीमा में कथित तौर पर प्रवेश कर मछली पकडऩे को लेकर कम से कम आठ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया तथा उनकी नौका को जब्त कर लिया...

कोलंबोः श्रीलंकाई नौसेना ने अपने देश की जल-सीमा में कथित तौर पर प्रवेश कर मछली पकडऩे को लेकर कम से कम आठ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया तथा उनकी नौका को जब्त कर लिया।। श्रीलंकाई नौसेना के एक बयान के मुताबिक, इस द्वीप देश में ‘‘अवैध रूप से मछली पकडऩे’’ के लिए अरिप्पू इलाके से 16 समुद्री मील दूर समुद्र में श्रीलंकाई नौसेना ने यह गिरफ्तारी की।

नौसेना ने बताया कि गिरफ्तार किये गये मछुआरे को चिकित्सीय जांच के लिए एक नौसेना अड्डे पर ले जाया गया। बाद में, उन्हें अधिकारियों को सौंप दिया गया। तमिलनाडु मत्स्यपालन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि ये सभी मछुआरे तूतीकोरिन के रहनेवाले हैं।

10 अगस्त को भी श्रीलकाई नौसेना ने अपने देश की जल-सीमा में मछली पकडऩे के आरोप में 27 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया था।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!