22 minutes ago
1 hour ago
2 hours ago
3 hours ago
5 hours ago
7 hours ago
9 hours ago
10 hours ago
11 hours ago
12 hours ago
13 hours ago
18 hours ago
19 hours ago
20 hours ago
21 hours ago
23 hours ago
1 day ago
Wednesday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
एसटी/एससी निवारण संशोधन विधेयक को राज्यसभा से मिली मंजूरी
Edited By Yaspal,Updated: 10 Aug, 2018 05:43 AM
संसद ने आज एसटी/एससी संशोधन विधेयक 2018 को राज्यसभा ने मंजूरी दे दी। इस मौके पर सरकार ने कहा कि वह अच्छी नीयत, अच्छी नीति और अच्छी कार्ययोजना के साथ इन वर्गों के हकों के संरक्षण के लिए प्रयासरत है।
नई दिल्लीः एसटी/एससी संशोधन विधेयक 2018 को आज राज्यसभा ने मंजूरी दे दी। यह विधेयक संसद के दोनों सदनों से पारित हो गया है। अब यह राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए जाएगा। विधेयक पर राष्ट्रपति के हस्ताक्षर होते ही यह कानून का रूप ले लेगा। इस मौके पर सरकार ने कहा कि वह अच्छी नीयत, अच्छी नीति और अच्छी कार्ययोजना के साथ इन वर्गों के हकों के संरक्षण के लिए प्रयासरत है। विधेयक पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पहले ही संबोधन में स्पष्ट कर दिया था कि उनकी सरकार गरीबों, पिछड़े लोगों की सरकार होगी। उन्होंने कहा कि पिछले चार साल में हमने वैसा करके भी दिखाया है और इस संबंध में किसी को कोई आशंका नहीं करनी चाहिए। मंत्री के जवाब के बाद उच्च सदन ने ध्वनिमत से विधेयक को पारित कर दिया। लोकसभा इसे पहले ही पारित कर चुकी है। गहलोत ने कहा कि वह अच्छी नीयत, अच्छी नीति और अच्छी कार्ययोजना के साथ कठोर प्रयास कर इन वर्गों के हकों के संरक्षण के लिए प्रयासरत है। इसमें उन्हें सफलता भी मिली है। चर्चा के दौरान कई सदस्यों ने विशेष अदालतों के गठन की मांग की थी। इस पर उन्होंने कहा कि विधेयक में विशेष अदालतों की स्थापना का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि 14 राज्यों ने 195 विशेष अदालतें गठित की हैं।
गहलोत ने विपक्षी सदस्यों के इस दावे को नकार दिया कि सरकार विभिन्न दबावों में यह विधेयक लाई है। उन्होंने कहा कि यह सरकार शुरू से ही इन वर्गों के लोगों के हकों के संरक्षण के लिए प्रयासरत रही है। उन्होंने कहा कि इस सरकार की शुरू से ही इन वर्गों के प्रति प्रतिबद्धता थी। उन्होंने उच्चतम न्यायालय के एक आदेश के बाद विधेयक लाए जाने की पृष्ठभूमि का भी जिक्र किया और कहा कि जिस मंशा से मूल कानून बनाया गया था, उसे बहाल करने के लिए यह विधेयक लाया गया है। इससे पहले चर्चा में भाग लेते हुए कांग्रेस की कुमारी शैलजा ने कहा कि देश में दलितों के खिलाफ अपराध में वृद्धि हो रही है और हर 15 मिनट पर दलितों के खिलाफ कोई ने कोई अपराध होता है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि यह दलित हितैषी नहीं है औ इसकी कथनी व करनी में अंतर है। उन्होंने मांग की कि इस कानून को नौवीं अनुसूची में शामिल किया जाना चाहिए, नहीं तो इसे बार बार अदालतों में चुनौतियां दी जाएगी। भाजपा के किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि संसद से पारित कानून को न्यायपालिका ने बदल दिया। उन्होंने न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए स्थापित कालेजियम व्यस्था पर आपत्ति जताते हुए इसे खत्म करने की मांग की। उनकी एक टिप्पणी पर कांग्रेस सहित कई अन्य दलों ने आपत्ति जतायी और इस वजह से दोपहर करीब ढाई बजे बैठक 10 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी। बैठक फिर शुरू होने पर सभापति एम वेंकैया नायडू ने उनकी टिप्पणी के एक हिस्से को कार्यवाही से निकाल दिया और फिर सदन सुचारू रूप से चला।
नईमा खातून AMU की पहली फीमेल वाइस चांसलर के तौर पर हुईं नियुक्त
राहुल को दबाने के लिए धन और मीडिया का इस्तेमाल कर रही भाजपा, प्रियंका गांधी ने लगाए आरोप
दिल्ली में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, शीला सरकार में मंत्री रहे राजकुमार चौहान ने पार्टी से दिया...
"परिवार वाली और भ्रष्टाचारी पार्टियों का जमावड़ा है INDI गठबंधन", बिहार में बोले BJP अध्यक्ष जेपी...
भारत ने चीन पर किया कटाक्ष- UNSC की प्रतिबंध समितियों में 'रुकावटें' भी 'छिपा हुआ वीटो'
'लोगों का धन छीन लेने के कांग्रेस के नापाक मंसूबे को उजागर किया', पित्रोदा के बयान पर बीजेपी का...
2025 से कंपनियां भारतीयों के लिए बनाएंगी जूते, ‘भा’कोड से तैयार होंगे फुटवेयर
शादी का जश्न मातम में बदला: भांजे की शादी में नाचते-नाचते आया हार्ट अटैक, मामा ने मौके पर तोड़ा दम
Video: महाराष्ट्र में चुनावी रैली में बोलते समय बेहोश हुए नितिन गडकरी...
महबूबा मुफ्ती का बयान- कांग्रेस के घोषणापत्र से परेशान BJP सांप्रदायिक तनाव फैला रही
CAD $
24/04/2024 17:30 IST
USD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
18.4
20.0
Chennai Super Kings win by 6 wickets
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बहुत खास रहेगा। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को कोई बड़ा
वृष राशि के जातक किसी जगह घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। बहन या भाई के साथ किसी बात को
मिथुन राशि वालों आज बेवजह की जिद आपको भारी पड़ सकती है। सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता
कर्क राशि वालों आज आपको कार्यक्षेत्र से जुड़ी कोई नई जानकारी मिल सकती है। जो छात्र पढ़ रहे हैं उन्हें
सिंह राशि के जातकों को आज बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। काम को पूरा करने के लिए काफी भागदौड़
कन्या राशि आज घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम करवाने का प्लान बनाएंगे। धन के मामले में बिलकुल भी
तुला राशि के जातक कोई वाहन या प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। संतान के करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। दोस्त
वृश्चिक राशि वालो आज किसी जगह से आपको खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आय तो होगी लेकिन
धनु राशि वालों आज जीवन में अनचाही समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में काम का दवाब अधिक
मकर राशि वालों आज आपका कोई अधूरा सपना पूरा हो सकता है। इस राशि के छात्र अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें
कुम्भ राशि के जातक कार्यक्षेत्र में अपनी गलतियों को नजरअंदाज न करें। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात
मीन राशि के जातक करियर से जुड़ा फैसला बहुत ही सोच-समझ कर लें। पारिवारिक विवाद आपके लिए समस्या बन
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes