Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Jan, 2018 05:16 PM
केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लालू की जुबान सत्ता के हिसाब से बदलती है। जब नीतीश कुमार उनके साथ थे तो वह बहुत अच्छे थे जैसे ही उन्होंने लालू का साथ छोड़ा तो वह पलटूराम हो गए। गिरिराज...
शेखपुराः केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लालू की जुबान सत्ता के हिसाब से बदलती है। जब नीतीश कुमार उनके साथ थे तो वह बहुत अच्छे थे जैसे ही उन्होंने लालू का साथ छोड़ा तो वह पलटूराम हो गए।
गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दहेज और बाल विवाह विरोधी अभियान की तारीफ की। उन्होंने कहा चाहे वह सत्तापक्ष में रहें या विपक्ष में राज्य की भलाई के लिए होने वाले कामों में वह योगदान देते रहेंगेे।
बता दें कि केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शेखपुरा के बरबीघा में जनता का दरबार लगाकर लोगों की परेशानियों को सुना और उन्हें दूर करने के निर्देश भी दिए। इस जनता दरबार में शामिल होने वाले जिलाधिकारी तथा अन्य विभाग के अधिकारियों का उन्होंने आभार प्रकट किया।