Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Dec, 2017 04:24 PM
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाला के एक अन्य मामले में दोषी करार कर दिया गया है। यह फैसला देवघर कोषागार में अवैध निकासी का था। लालू सहित 15 आरोपियों को दोषी करार दे दिया गया है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र को बरी कर दिया गया...
पटनाः राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाला के एक अन्य मामले में दोषी करार कर दिया गया है। यह फैसला देवघर कोषागार में अवैध निकासी का था। लालू सहित 16 आरोपियों को दोषी करार दे दिया गया है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र को बरी कर दिया गया है।
राजद समर्थकों का कहना है कि उनके नेता ने साथ अन्याय किया गया। राजद ने सीबीआई पर आरोप लगाया है कि पिछड़ी जाति को निशाना बनाया जा रहा है। राजद का कहना है कि लालू से सियासी दुश्मनी निभाई जा रही है।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांति सिंह ने फैसले के बाद बयान दिया है कि हमारा हौंसला टूटने वाला नहीं हैं। प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी का कहना है कि लालू गरीबों की लड़ाई लड़ते आए हैं इसलिए उन्हें आज जेल जाना पड़ रहा है। बता दें कि कोर्ट कैंपस में स्पेशल पुलिस बुलाई जा रही है। जेल ले जाने के लिए लालू को पुलिस ने हिरासत में लिया है।