Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Feb, 2018 06:37 PM
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव अपने पिता को न्याय दिलाने के लिए राज्य की यात्रा पर निकले हैं। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव ने कहा कि वह अररिया, भभुआ, जहानाबाद से अपना...
पूर्णियाः राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव अपने पिता को न्याय दिलाने के लिए राज्य की यात्रा पर निकले हैं। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि वह अररिया, भभुआ, जहानाबाद से अपना उम्मीदवार उतारेंगे और तीनों सीटों पर जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को एक भी सीट पर चुनाव लड़ने का मौका नहीं मिला। भाजपा ने नीतीश जी को आईना दिखाने का काम किया है।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का कहना है कि उनके पिता जी को झूठे केस में फंसाया गया है। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आपको नीतीश कुमार और भाजपा को बिहार से खदेड़ने का काम करना है।