साउथ अफ्रीका से लौटने वाले 4 लोगों में स्ट्रेन की पुष्टि, एक व्यक्त‍ि में ब्राजील स्ट्रेन : केंद्र

Edited By Yaspal,Updated: 16 Feb, 2021 05:25 PM

strain confirmed in 4 people returning from south africa

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में पिछले हफ्ते कोविड-19 के कारण प्रति दिन औसतन 93 लोगों की मौत हुई। मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार दोपहर एक बजे तक देश भर में कोविड-19 टीके की 87,40,595 खुराकें दी गयीं, 85,69,917 लोगों को पहली खुराक दी गयी जबकि...

नेशनल डेस्कः स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में पिछले हफ्ते कोविड-19 के कारण प्रति दिन औसतन 93 लोगों की मौत हुई। मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार दोपहर एक बजे तक देश भर में कोविड-19 टीके की 87,40,595 खुराकें दी गयीं, 85,69,917 लोगों को पहली खुराक दी गई जबकि 1,70,678 लोगों को दूसरी खुराक दी गई।

मंत्रालय ने कहा कि राजस्थान, केरल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार सहित 14 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में 70 प्रतिशत से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड टीके की पहली खुराक दी गई। दिल्ली, पंजाब, आंध्र प्रदेश सहित 11 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में 50 प्रतिशत से भी कम स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड टीके की पहली खुराक दी गई।

मंत्रालय ने कहा कि झारखंड, असम, उत्तर प्रदेश, गुजरात सहित आठ राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में 60 प्रतिशत से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड टीके की दूसरी खुराक दी गई। आठ राज्यों ने बताया कि 40 प्रतिशत से अधिक अग्रिम योद्धाओं का टीकाकरण किया गया, इन राज्यों में झारखंड, गुजरात, ओडिशा, राजस्थान, मध्य प्रदेश शामिल हैं।

मंत्रालय ने कहा कि जनवरी में भारत में चार लोगों के सार्स-सीओवी-2 के दक्षिण अफ्रीकी स्वरूप से संक्रमित होने का पता लगा। सभी यात्रियों, उनके संपर्क में आए लोगों की जांच की गयी एवं उन्हें पृथकवास में रखा गया है। भारत में अब तक 187 लोगों के सार्स-सीओवी-दो के ब्रिटिश स्वरूप से संक्रमित होने का पता लगा है; उनके संपर्क में आए सभी लोगों को पृथक कर जांच करायी गई है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!