मुंबई में भारी बारिश के साथ चल रहीं तेज हवाएं, ‘ऑरेंज अलर्ट' जारी...कई इलाकों में भरा पानी

Edited By Seema Sharma,Updated: 09 Aug, 2022 11:55 AM

strong winds with heavy rain in mumbai

मुंबई और उसके उपनगरों में मंगलवार को सुबह तेज हवाएं चलने के साथ ही भारी बारिश हुई, जिससे कुछ निचले इलाकों में पानी भर गया। नगर निकाय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्क: मुंबई और उसके उपनगरों में मंगलवार को सुबह तेज हवाएं चलने के साथ ही भारी बारिश हुई, जिससे कुछ निचले इलाकों में पानी भर गया। नगर निकाय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुंबई की लोकल ट्रेन सेवाओं और ‘बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट' (बेस्ट) की बस सेवाएं पांच से 15 मिनट की देरी से चल रही हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार को मुंबई में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाते हुए शहर के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट' जारी किया था।

 

शहर के कुछ लोगों के अनुसार, मुंबई में सोमवार को मध्यरात्रि से भारी बारिश शुरू हुई, जो मंगलवार को सुबह तेज हवाओं के साथ और भीषण हो गई। नगर निकाय के अधिकारियों ने बताया कि अंधेरी सब-वे जैसे कुछ निचले इलाकों में पानी भर गया, जिससे अधिकारियों को वैकल्पिक मार्गों पर यातायात मोड़ना पड़ा।

 

शहर में मंगलवार को सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 51.35 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में क्रमशः 76.18 मिमी और 97.11 मिमी बारिश हुई। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 24 घंटे में शहर और उपनगरों में मध्यम से भारी बारिश होने तथा कुछ स्थानों पर भारी से बेहद भारी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!