लेह से 60 श्रमिक शुक्रवार को विमान से झारखंड लौटना प्रारंभ करेंगे : सोरेन

Edited By Monika Jamwal,Updated: 29 May, 2020 03:17 PM

stucl workers of jarkhand move to their place soon

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए लॉकडाउन की वजह से लेह में फंसे राज्य के 60 श्रमिक शुक्रवार से झारखंड लौट रहे हैं।

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए लॉकडाउन की वजह से लेह में फंसे राज्य के 60 श्रमिक शुक्रवार से झारखंड लौट रहे हैं। सोरेन ने शुक्रवार को ट्वीट किया, "अपने प्रवासी कामगारों की सुरक्षित घर वापसी के लिए प्रतिबद्ध हैं और इसी क्रम में लेह में फंसे साठ श्रमिकों को वापस लाने की व्यवस्था सरकार ने कर ली है जो आज से राज्य में विभिन्न विमानों से लौटना प्रारंभ कर देंगे।"

सोरेन ने कहा,"कार्य में सहयोग के लिए लद्दाख प्रशासन, स्पाइस जेट, इंडिगो और सीमा सड़क संगठन की पूरी टीम को धन्यवाद।" गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने 21 मई को केन्द्रीय गृह मंत्री को पत्र लिखकर लेह में फंसे राज्य के श्रमिकों को विमान से वापस लाने की अनुमति मांगी थी।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!