दिल्ली कांग्रेस के नए अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा और कीर्ति आजाद ने सोनिया गांधी से की मुलाकात

Edited By Seema Sharma,Updated: 24 Oct, 2019 02:15 PM

subhash chopra and kirti azad meet sonia gandhi

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा और प्रदेश इकाई के लिए चुनाव अभियान समिति के प्रमुख बनाए गए कीर्ति आजाद ने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से शिष्टाचार मुलाकात की। आजाद ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा कर यह जानकारी दी।

नई दिल्ली: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा और प्रदेश इकाई के लिए चुनाव अभियान समिति के प्रमुख बनाए गए कीर्ति आजाद ने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से शिष्टाचार मुलाकात की। आजाद ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा कर यह जानकारी दी। सोनिया गांधी के अनुमोदन पर ही बुधवार को चोपड़ा और आजाद को दिल्ली में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश इकाई की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

 

आजाद ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा के साथ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया जी से मुलाकात कर उनसे आशीर्वाद लेकर उन्हें दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए विधानसभा की 70 सीटों पर चुनाव में एड़ी चोटी का जोर लगाने का वादा किया। उल्लेखनीय है कि जुलाई में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित के निधन के बाद से दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद रिक्त था।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!