Edited By Monika Jamwal,Updated: 21 Dec, 2018 06:47 PM
मतदाता सूचियों की समीक्षा, समरी रिवीजन के प्रति चुनाव विभाग का जागरूकता अभियान जारी है।
कठुआ : मतदाता सूचियों की समीक्षा, समरी रिवीजन के प्रति चुनाव विभाग का जागरूकता अभियान जारी है। इसी क्रम में उप जिला चुनाव अधिकारी चांद किशोर शर्मा की देखरेख में आई.टी.आई. कठुआ में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। चांद किशोर शर्मा ने कहा कि आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों को लेकर समरी रिवीजन का कार्य जारी है। इसी के चलते 23 दिसंबर तक मतदाता अपनी आपिित्तयां, त्रुटियों को दूर करने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि जो युवा एक जनवरी को 18 वर्ष का हो रहा है वे भी अपने कागजात संबधित बी.एल.ओ. को दे सकता है। उनका मकसद एक ही है कि इस बार कोई भी युवा जोकि 18 वर्ष का है, वो मतदाता लिस्ट में आने से चूकना नहीं चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि युवा मतदाता लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेवारी को निभाते हुए मतदान प्रक्रिया में भी बढ़ चढ़ कर भाग लें और समाज को बेहतर दिशा की ओर ले जाएं। उन्होंने विद्यार्थियों से इस जारी समरी रिवीजन के प्रति लोगो को भी जागरूक करने पर जोर दिया।