सर्जिकल स्ट्राइक के 2 साल पूरे, जोधपुर में PM मोदी ने किया पराक्रम पर्व का उद्घाटन

Edited By Anil dev,Updated: 28 Sep, 2018 02:16 PM

surgical strike narinder modi jodhpur

भारत द्वारा पाकिस्तान की जमीन पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक के दो साल पूरे हो गए हैं। देश ने सेना के इस कारनामे पर गर्व जताया था। इसी के मद्देनजर मोदी ने जोधपुर सैन्य अड्डे के बैटल एक्स मैदान में पराक्रम पर्व प्रदर्शनी का आज उद्घाटन किया।

नई दिल्ली: भारत द्वारा पाकिस्तान की जमीन पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक के दो साल पूरे हो गए हैं। देश ने सेना के इस कारनामे पर गर्व जताया था। इसी के मद्देनजर मोदी ने जोधपुर सैन्य अड्डे के बैटल एक्स मैदान में पराक्रम पर्व प्रदर्शनी का आज उद्घाटन किया। यह प्रदर्शनी भारतीय सेना की ओर से 2016 में की गयी सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ पर आयोजित की गयी है। इस प्रदर्शनी में भारतीय सेना की युद्ध क्षमताओं को दिखाया गया है। मोदी ने प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद शहीदों को श्रद्धांजलि स्वरूप संदेश लिखा और प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। प्रधानमंत्री ने विजिटर्स बुक में अपने संदेश में लिखा, "मातृभूमि की रक्षा के लिए संकल्पबद्ध, सर्मिपत, वीर सैन्य शक्ति के लिए देश गौरव का अनुभव कर रहा है। सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों को, पीढ़ी दर पीढ़ी प्रेरणा के प्रतीक सभी को शत-शत नमन।" मोदी के साथ रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी थीं।      


PunjabKesari

उल्लेखनीय है कि उड़ी में सेना के ठिकाने पर हमले के जवाब में भारतीय सेना ने 29 सितंबर, 2016 को नियंत्रण रेखा के पार जाकर आतंकवादियों के सात ठिकानों को तबाह करने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक की थी। सेना का कहना था कि उसके विशेष दस्ते की इस कार्रवाई में बड़ी संख्या में वे आतंकवादी मारे गए, जो भारतीय सीमा में घुसपैठ की फिराक में थे।
PunjabKesari

रक्षा मंत्री ने पिछले सप्ताह कहा था कि सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ पर 28 से 30 सितंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रदर्शनी के अवलोकन के बाद मोदी और सीतारमण जोधपुर हवाई अड्डे पर एकीकृत सैन्य कमांडर सम्मेलन में भाग लेने चले गए। सैन्य प्रवक्ता के अनुसार, इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी, रक्षा मंत्री, सेना के तीनों अंगों के प्रमुख और अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भाग ले रहे हैं। इससे पहले मोदी ने कोणार्क युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और देश के लिए जान न्योछावर करने वाले वीर जवानों को नमन किया। 

PunjabKesari

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!