सर्वे: छत्तीसगढ़, राजस्थान में कांग्रेस की वापसी, एमपी में शिव 'राज'

Edited By shukdev,Updated: 10 Oct, 2018 07:14 PM

survey return of congress in chhattisgarh rajasthan shiv raj in mp

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा की सरकार है। ताजा सर्वे में इन राज्यों में हार रही है। टाइम्स नाउ और सी वोटर के ताजा सर्वे भाजपा के लिए अच्छे संकेत नहीं...

नई दिल्ली: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा की सरकार है। ताजा सर्वे में इन राज्यों में हार रही है। टाइम्स नाउ और सी वोटर के ताजा सर्वे भाजपा के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं।

ताजा सर्वे पर यकीन किया जाय तो छत्तीसगढ़ और राजस्थान की सत्ता बीजेपी के हाथ से निकल सकती है। सर्वे के मुताबिक दोनों राज्यों में कांग्रेस की वापसी हो सकती है। मध्य प्रदेश में शिवराज का राज बरकरार रह सकता है। कांग्रेस को एक बार फिर सत्ता से दूर रहना पड़ सकता है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बीजेपी पिछले 15 सालों से सत्ता में है। राजस्थान में भाजपा पिछले पांच सालों से सत्ता में है।

राजस्थान 
टाइम्स नाउ-सी वोटर सर्वे के मुताबिक, राजस्थान विधानसभा की कुल 200 सीटों में से कांग्रेस को 129, बीजेपी को 63 और अन्य को 8 सीटें मिल सकती हैं। राजस्थान में बहुमत का आंकडा 101 सीटों का है।

मध्य प्रदेश
सर्वे में दावा किया गया है कि मध्यप्रदेश में बीजेपी की लगातार चौथे बार सरकार बन सकती है। कुल 230 सीटों में से बीजेपी 126, कांग्रेस 97 और अन्य की सात सीटों पर जीत हो सकती है। मध्य प्रदेश में बहुमत का आंकडा 116 सीटों का है। सर्वे में दावा किया गया है कि बीजेपी को सीटों का नुकसान हो सकता है।

छत्तीसगढ़ 
सर्वे के मुताबिक छत्तीसगढ़ में भी बीजेपी के हाथों से सत्ता छिन सकती है। कांग्रेस राज्य की कुल 90 सीटों में से 47 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। बीजेपी को 39 और अन्य को चार सीटें मिल सकती है।

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!