Edited By Yaspal,Updated: 15 Feb, 2019 09:47 PM
नवनियुक्त निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा ने शुक्रवार को पदभार संभाल लिया। भारतीय राजस्व सेवा के पूर्व अधिकारी चंद्रा पदभार संभालने के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा और चुनाव आयुक्त अशोक...
नई दिल्लीः नवनियुक्त निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा ने शुक्रवार को पदभार संभाल लिया। भारतीय राजस्व सेवा के पूर्व अधिकारी चंद्रा पदभार संभालने के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा और चुनाव आयुक्त अशोक लवासा के साथ भारतीय निर्वाचन आयोग का हिस्सा बन चुके हैं। वह 1980 बैच के अधिकारी हैं।
राजस्व सेवा में रहते हुए वह उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र में काम कर चुके हैं। रुड़की विश्वविद्यालय से इंजीनियंरिंग में स्नातक और देहरादून के डीएवी कॉलेज से एलएलबी की डिग्री प्राप्त करने वाले चंद्रा को अंतरराष्ट्रीय कराधान और जाँच के क्षेत्र में कई स्थानों पर काम करने का अनुभव है।
उन्हें कराधान के क्षेत्र में मुंबई में बतौर निदेशक (जांच) और गुजरात में बतौर महानिदेशक (जांच) के तौर पर कार्य करते हुये काफी अनुभव प्राप्त हो चुका है। चुनाव आयुक्त नियुक्त होने के पहले चंद्रा वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग में केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अध्यक्ष थे।