सुशील चंद्रा ने संभाला24 वें मुख्य चुनाव आयुक्त का पदभार, इनके कार्यकाल में होंगे आगामी चुनाव

Edited By vasudha,Updated: 13 Apr, 2021 03:14 PM

sushil chandra will take over as chief election commissioner today

निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा को अगला मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) नियुक्त किया गया। मंत्रालय के विधायी विभाग द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक चंद्रा आज कार्यभार संभालेंगे, वह 14 मई 2022 को पदमुक्त होंगे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त के पद पर सुनील अरोड़ा...

नेशनल डेस्क:  सुशील चंद्रा ने मंगलवार को देश के 24वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) का पदभार संभाल लिया है। चंद्रा ने सुनील अरोड़ा का स्थान लिया है, जिनका कार्यकाल समाप्त होने के बाद सोमवार को चंद्रा को मुख्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया था। उन्हे लोकसभा चुनाव से पहले 14 फरवरी 2019 को निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया था। उनका कार्यकाल 14 मई 2022 तक रहेगा।

PunjabKesari
14 मई  2022 को समाप्त होगा कार्यकाल
चंद्रा के  नेतृत्व में भारत निर्वाचन आयोग गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड, पंजाब और उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव करवाएगा। गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड और पंजाब विधानसभाओं का कार्यकाल अगले वर्ष मार्च में समाप्त होने जा रहा है, जबकि उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल अगले वर्ष मई में समाप्त होगा। चंद्रा भारतीय राजस्व सेवा के 1980 बैच के अधिकारी हैं।
PunjabKesari


राजीव कुमार हैं चुनाव आयुक्त  
निर्वाचन आयोग में सेवाएं देने से पहले चंद्रा केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अध्यक्ष थे। अरोड़ा की सेवानिवृत्ति के बाद तीन सदस्यीय आयोग में एक पद रिक्त है। चंद्रा मंगलवार से मुख्य निर्वाचन आयुक्त होंगे जबकि राजीव कुमार चुनाव आयुक्त हैं। चंद्रा 18 फरवरी, 2020 से परिसीमन आयोग के पदेन सदस्य हैं और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में प्रक्रियाओं को देख रहे हैं। करीब 39 वर्ष तक आयकर विभाग में विभिन्न पदों पर रहने के बाद चंद्रा को एक नवंबर 2016 को केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!