आॅफ द रिकॉर्ड: अनदेखी से नाराज सुषमा की चुनावों से तौबा

Edited By vasudha,Updated: 24 Nov, 2018 12:13 PM

sushma is angry with bjp

भाजपा का नेतृत्व उस समय भौंचक्का रह गया, जब विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इंदौर में कहा कि वह अब स्वास्थ्य कारणों के चलते निकट भविष्य में चुनाव नहीं लड़ेंगी। सूत्रों के अनुसार सुषमा कुछ समय से अपनी अनदेखी के चलते भाजपा नेतृत्व से नाराज चल रही थीं...

नेशनल डेस्क: भाजपा का नेतृत्व उस समय भौंचक्का रह गया, जब विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इंदौर में कहा कि वह अब स्वास्थ्य कारणों के चलते निकट भविष्य में चुनाव नहीं लड़ेंगी। सूत्रों के अनुसार सुषमा कुछ समय से अपनी अनदेखी के चलते भाजपा नेतृत्व से नाराज चल रही थीं। 
PunjabKesari

अमित शाह उनकी राजनीतिक सेवाएं नहीं ले रहे थे। यही नहीं, उन्हें मध्य प्रदेश में जो उनका राजनीतिक घर रहा है, चुनावों दौरान कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई। सुषमा स्वराज उस समय भी नाराज हो गईं, जब मध्य प्रदेश में भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र जारी करने के लिए उनकी बजाय अरुण जेतली को वहां भेजा गया, जबकि वह राज्य से चौथी बार सांसद बनी हैं।
 PunjabKesari

यह इकलौता उदाहरण नहीं है, जिसके चलते उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया। हैरानी की बात है कि उनके इस ऐलान पर किसी भी वरिष्ठ नेता ने कोई टिप्पणी नहीं की। आंतरिक सूत्रों का कहना है कि निकट भविष्य में सुषमा कोई और विस्फोट कर सकती हैं। 
PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!