गायों की सेवा करने वाली पद्मश्री विजेता जर्मन नागरिक को वीजा देने से इंकार, सुषमा ने मांगी रिपोर्ट
Edited By Seema Sharma,Updated: 26 May, 2019 04:10 PM
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने जर्मनी के पद्मश्री पुरस्कार विजेता को वीजा देने से इंकार करने के मामले में रिपोर्ट मांगी है। जर्मन नागरिक ने इस मुद्दे पर पुरस्कार लौटाने की चेतावनी दी है।
नई दिल्ली: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने जर्मनी के पद्मश्री पुरस्कार विजेता को वीजा देने से इंकार करने के मामले में रिपोर्ट मांगी है। जर्मन नागरिक ने इस मुद्दे पर पुरस्कार लौटाने की चेतावनी दी है। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, जर्मन नागरिक फ्रेडिरक इरिना ब्रूनिंग (61) को गोरक्षा के लिए इस वर्ष पद्मश्री से नवाजा गया था। भारत में और अधिक समय तक रूकने के लिए उनके वीजा विस्तार के आवेदन को विदेश मंत्रालय द्वारा लौटाए जाने के बाद उन्होंने पुरस्कार लौटाने की धमकी दी थी।
मीडिया रिपोर्ट पर सुषमा ने ट्वीट किया, ‘‘मेरे संज्ञान में इसे लाए जाने के लिए धन्यवाद। मैंने रिपोर्ट मांगी है। स्वराज ने एक अन्य ट्वीट में एक अन्य महिला को मदद का आश्वासन दिया जिन्होंने स्पेन के बार्सिलोना में अपने पति और बेटे का पासपोर्ट लूट लिए जाने के बाद मदद की गुहार लगाई थी।
Related Story
Loksabha Election 2024 Live: यूपी की आठ लोकसभा सीटों पर 25.20% मतदान,'भाजपा समर्थकों द्वारा बूथ पर...
"हम बड़े अंतर के साथ जीतने जा रहे हैं जमुई की सीट", बिहार में जारी मतदान के बीच चिराग पासवान का...
LIVE : उधमपुर सीट पर हो रहा मतदान, कठुआ की इस तहसील में खराब हुई EVM मशीन
iPhone 13 पर शानदार डिस्काउंट, खरीदने पर पाएं हजारों की बचत का मौका
Lok Sabha Election 2024 : अमित शाह ने गांधीनगर सीट से नामांकन दाखिल किया, कांग्रेस ने सोनल पटेल को...
Lok Sabha elections Live : MP की 6 सीटों पर वोटिंग जारी, मतदान के बीच भाजपा में शामिल हुए महापौर...
JAC 10th Results 2024: झारखंड बोर्ड 10वीं में इस बार भी लड़कियों ने मारी बाजी, ज्योत्सना ज्योति बनी...
Israel Iran war : तेहरान ने मार गिराए इजराइल के कई ड्रोन, लेकिन अमेरिका ने खारिज किया दावा
सुसराल से पहले मतदान केंद्र पहुंची दुल्हन, मेहंदी लगे हाथों पर लगवाई स्याही
चुनाव के बीच PM मोदी को इस क्रिकेटर की आई याद, बोले- इसने जो कमाल किया, वो पूरी दुनिया ने देखा