शिंजो आबे से मिली सुषमा स्वराज, जापानी PM बोले-भारत से दिल का रिश्ता

Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Mar, 2018 03:05 PM

sushma swaraj met to shinzo abe

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज यहां जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ मुलाकात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर बातचीत की। उन्होंने आबे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुभकामनाएं भी प्रेषित की। स्वराज तीन दिवसीय...

तोक्यो: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज यहां जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ मुलाकात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर बातचीत की। उन्होंने आबे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुभकामनाएं भी प्रेषित की। स्वराज तीन दिवसीय दौरे पर जापानआ यी हुई हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ आज सुबह मुलाकात की। उन्होंने प्रधानमंत्री आबे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुभकामनाएं दी।’’ कुमार के ट्विटर संदेश के अनुसार मुलाकात के दौरान आबे ने स्वराज से कहा कि दोनों देशों के पारंपरिक संबंधों की खासियत दिल से दिल का जुड़ाव है और इनमें वृद्धि की अपार संभावनाएं हैं।
 

स्वराज विदेश मंत्री के तौर पर जापान का पहला दौरा कर रही हैं। वह भारत-जापान रणनीतिक वार्ताके नौंवें चक्र में भाग लेने के लिए बुधवार को यहां पहुंची थीं। उन्होंने कलयहां जापनी विदेश मंत्री तारो कानो के साथ मुलाकात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की। स्वराज ने अपने दौरे को ‘बहुत उत्पादक’ बताते हुए कहा कि उनके इस दौरे ने इस साल अगले द्विपक्षीय वाॢषकशिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदीकी भागीदारी के लिए उनकी यात्राा कामजबूत आधार तैयार किया है। आबे से मुलाकात के कुछ घंटे बाद स्वराज अपनी यात्रा सम्पन्न कर जापान सेवापस रवाना हो गई।

तोक्यो में स्थित भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, ‘‘सायोनारा! ईएमए (अलविदा विदेश मंत्रीजी) नौवीं भारत-जापान रणनीतिक वार्ता में भाग लेने आईं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज जापान के पहले आधिकारिक दौरे को समाप्त करवापस जा रही हैं।’’इससे पहले स्वराज ने कल सत्ताधारी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के नीतिगत शोध परिषद के चेयरमैन तथा जापान के पूर्व विदेश मंत्री फुमियो किशिदा के साथ मुलाकात की। उन्होंने तोक्यो में विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित भी किया।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!