चंद्रग्रहण: 9 घण्टे पहले शुरु होगा सूतक, 27 साल में तीसरी बार बदला गंगा आरती का समय

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 16 Jul, 2019 01:41 PM

sutak in lunar eclipse

आज मंगलवार, 16 जुलाई की रात 12:01 पर चंद्र ग्रहण लगने वाला है। ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक आरंभ हो जाएगा। दोपहर 3.30 बजे सूतक लगेगा। अगले दिन यानी 17 जुलाई की सुबह 5.30 बजे

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

आज मंगलवार, 16 जुलाई की रात 12:01 पर चंद्र ग्रहण लगने वाला है। ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक आरंभ हो जाएगा। दोपहर 3.30 बजे सूतक लगेगा। अगले दिन यानी 17 जुलाई की सुबह 5.30 बजे तक ग्रहण का मोक्ष काल रहने वाला है। हिंदू शास्त्रों में सूतक को अशुभ मुहूर्त कहा गया है। सूतक समाप्त होने के बाद धार्मिक स्थानों को पवित्र किए जाने का विधान है। जब ग्रहण का सूतक काल आरंभ होता है तो सभी हिंदू मंदिरों के पट बंद कर दिए जाते हैं। उस काल में पूजा-पाठ करना अशुभ माना गया है।
 
हिंदूओं के चार धाम में आने वाले 'बद्रीनाथ केदारनाथ धाम' के कपाट दोपहर 4:25 पर बंद हो जाएंगे। 3:15 मिनट पर मंगल आरती की जाएगी। 3:45 पर भोग और शयन आरती संपन्न होगी। सूतक काल में भगवान के दर्शन सभी के लिए बंद रहेंगे। 

17 जुलाई की सुबह 4:40 पर बदरीनाथ धाम की घंटी बजेगी। प्रात: 6 बजे अभिषेक पूजा संपन्न की जाएगी। बाकि पूजा अपने समय के अनुसार होगी। आपको बता दें बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में सूतक के दौरान कपाट बंद और खोलने की एक ही प्रक्रिया अपनाई जाती है। जब तक सूतक चलेगा बदरी-केदार मंदिर समिति के अधीन आने वाले सभी मंदिर बंद रहेंगे।

छोटी चार धाम यात्रा में आने वाले 'गंगोत्री धाम' की बात करें तो 16 जुलाई की शाम 3:45 पर गंगा मईया की आरती होगी। 4 बजे राजभोग लगाया जाएगा। फिर 4:10 पर कपाट बंद कर दिए जाएंगे। 17 जुलाई की सुबह मंगला आरती 5:45 पर की जाएगी। तत्पश्चात मंदिर के कपाट सभी दर्शनार्थियों के लिए खोल दिए जाएंगे।

27 साल में तीसरी बार बदला गंगा आरती का समय
आमतौर पर गंगा आरती शाम को होती है लेकिन आज वाराणसी में होने वाली विश्व प्रसिद्ध गंगा मईया की आरती चंद्र ग्रहण के समय लगने वाले सूतक काल की वजह से शाम की बजाय दोपहर में दशाश्वमेध घाट पर संपन्न होगी। 
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!