वियतनाम और कंबोडिया की चार दिवसीय यात्रा पर सोमवार को रवाना होगी स्वराज

Edited By Yaspal,Updated: 25 Aug, 2018 06:22 PM

swaraj will be on monday on a four day trip to vietnam and cambodia

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज आसियान क्षेत्र दो महत्वपूर्ण देशों के साथ भारत के सामरिक सहयोग को मजबूत बनाने के उद्देश्य से सोमवार को वियतनाम और कंबोडिया के चार दिवसीय दौरे की शुरूआत करेगी।

नई दिल्लीः विदेश मंत्री सुषमा स्वराज आसियान क्षेत्र दो महत्वपूर्ण देशों के साथ भारत के सामरिक सहयोग को मजबूत बनाने के उद्देश्य से सोमवार को वियतनाम और कंबोडिया के चार दिवसीय दौरे की शुरूआत करेगी। विदेश मंत्रालय ने बताया कि स्वराज 27 और 28 अगस्त को वियतनाम की यात्रा करेंगी जबकि 29 अगस्त को वह कंबोडिया के दो दिवसीय दौरे पर जायेगी।

मंत्रालय ने बताया,‘‘ विदेश मंत्री की वियतनाम और कंबोडिया की यात्रा कई वैश्विक, क्षेत्रीय और द्विपक्षीय मुद्दों पर राजनीतिक नेतृत्व के साथ गहन चर्चा का अवसर प्रदान करेगी और इन देशों और आसियान क्षेत्र के साथ हमारी रणनीतिक भागीदारी को आगे बढ़ाएगी।’’ वियतनाम में स्वराज इस देश के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री फाम बिन्‍ह मिन्‍ह के साथ संयुक्त आयोग की 16वीं बैठक की सह अध्यक्षता करेगी। वह वियतनाम के प्रधानमंत्री गुएन शुआन फुक से भी मुलाकात करेगी और हिंद महासागर सम्मेलन के तीसरे संस्करण का उद्घाटन करेगी।

कंबोडिया की अपनी यात्रा के दौरान स्वराज कंबोडिया के अपने समकक्ष प्राक सोखोन से भी व्यापक चर्चा करेगी। उनकी कंबोडिया की यह पहली आधिकारिक यात्रा होगी। वह प्रधानमंत्री हुन सेन और सीनेट के अध्यक्ष से भी मिलेंगी। भारत के वियतनाम और कंबोडिया से संबंध बढ़ रहे है। भारत समुद्री सुरक्षा और ऊर्जा के क्षेत्रों में वियतनाम के साथ अपना सहयोग बढ़ा रहा है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!