कमरा बंद कर महिला को लात-घूंसों से पीटा, पति करता था जबरन शराब पीने के लिए मजबूर

Edited By Anil dev,Updated: 21 Nov, 2019 12:49 PM

swaroop nagar police fir soniya

पश्चिमी दिल्ली के स्वरूप नगर (Swaroop nagar) इलाके में एक महिला ने अपने पति व ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि वह हर रोज शराब पिलाने के लिए कहता है और फिर गला दबाकर मारने की कोशिश करता है। पीड़िता की पहचान सोनिया के रूप...

नई दिल्लीः पश्चिमी दिल्ली के स्वरूप नगर (Swaroop nagar) इलाके में एक महिला ने अपने पति व ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि वह हर रोज शराब पिलाने के लिए कहता है और फिर गला दबाकर मारने की कोशिश करता है। पीड़िता की पहचान सोनिया के रूप में हुई है।
 

पुलिस ने पीड़ित महिला के बयान एफआईआर दर्ज कर की
महिला के परिवार वालों का कहना है कि उनकी बेटी को इतनी बुरी तरह से पीटा है कि उसके दोनों कान के पर्दे को नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने पीड़ित महिला के बयान पर ससुराल वालों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है। पुलिस (Police) मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला मूलरूप से गाजियाबाद (Ghaziabad) की रहने वाली है। नवम्बर 2017 में मेन रोड नत्थुपुरा स्वरूप नगर इलाके में रहने वाले उमेश से शादी हुई थी। उसकी दस महीने की एक बेटी भी है।
 

कमरा बंद कर लात-घूूंसों व जूतों से बुरी तरह की पिटाई 
उमेश का इलाके में अपना जिम है। वह मिस्टर दिल्ली भी रह चुका है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आए दिन ससुराल वाले उसे दहेज आदि के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताडि़त करते रहते थे। उसका पति उमेश कई बार उसे शराब पिलाने और खुद पीने के लिए मजबूर करता है। उसकी बात नहीं मानने पर उमेश उसकी बुरी तरह से पिटाई करता था। बीते शनिवार रात साढ़े दस बजे जब वह कमरे में थी। अचानक उमेश सहित ससुराल वालों ने कमरा बंद कर उसकी लात-घूूंसों व जूतों से बुरी तरह से पिटाई की। उसको एक कमरे में बंद कर दिया। घर से बाहर नहीं निकलने को कहा। इससे उसे काफी चोट आई थी। उसके दोनों कान के पर्दे पर काफी चोट लगी है। जबकि उल्टे हाथ पर गुम चोट आई है। रविवार को जब उसके मायके वाले घर आए। उनके साथ भी पति ने बदतमीजी की। जिसकी उन्होंने मोबाइल फोन से वीडियो भी बनाई।
 

जबरन गोली खिलाकर कराया गर्भपात
पीसीआर को मायके वालों ने ही वारदात की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। उसको प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। महिला का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज की मांग करते हैं। उनकी मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट करते हैं, जिससे वह मानिसक रूप से परेशान रहती है। महिला के भाई रजनीश ने बताया कि उसकी बहन कुछ समय पहले तीन महीने की गर्भवती थी। जिसका जबरन गोली खिलाकर गर्भपात करा दिया था। उसको ससुराल वाले कहते थे। पहले भी लड़की हुई थी। इस बार भी तू लड़की पैदा करेगी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!