स्वामी आत्मस्थानंद महाराज का निधन, PM मोदी को दीक्षा देने से किया था इंकार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Jun, 2017 08:51 AM

swastam swasthandram maharaj passed away

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए रविवार शाम दुखद समाचार आया। रामकृष्ण मठ और मिशन के प्रमुख एवं पीएम के आध्यात्मिक गुरु स्वामी आत्मस्थानंद महाराज (99) का कल शाम लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए रविवार शाम दुखद समाचार आया। रामकृष्ण मठ और मिशन के प्रमुख एवं पीएम के आध्यात्मिक गुरु स्वामी आत्मस्थानंद महाराज (99) का कल शाम लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे फरवरी, 2015 से दक्षिण कोलकाता स्थित रामकृष्ण मिशन सेवा प्रतिष्ठान में उम्रजनित बीमारियों को लेकर भर्ती थे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी स्वामी आत्मस्थानंद महाराज के निधन पर शोक व्यक्त किया है। शनिवार सुबह से उनकी हालत काफी खराब हो गई थी और उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। मुख्यमंत्री ममता उन्हें देखने अस्पताल पहुंची थीं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके निधन पर ट्विटर पर अपने शोक संदेश में कहा-'स्वामी आत्मस्थानंद महाराज का निधन मानवता के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपना सारा जीवन सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों को समर्पित कर दिया।'
PunjabKesari
पीएम मोदी ने जताया दुख
पीएम मोदी ने स्वामी आत्मस्थानंद महाराज के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने स्वामी के निधन को अपनी निजी क्षति बताया है। मोदी ने ट्विटर पर लिखा कि मैं अपनी जिंदगी के महत्वूपर्ण क्षण में उनके साथ रहा था।

इलाज के लिए किया गया था मेडिकल बोर्ड का गठन
स्वामी आत्मस्थानंद महाराज के इलाज के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया था, जिसमें 16 डॉक्टर उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए थे। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक रविवार शाम करीब 5.30 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली।

 

 

22 साल की उम्र से ही जुड़े थे रामकृष्ण मिशन से
स्वामी आत्मस्थानंद महाराज 22 वर्ष की उम्र में बेलूरमठ स्थित रामकृष्ण मिशन से जुड़े थे। मई, 2015 में जब पीएम मोदी कोलकाता आए थे तो उन्होंने अस्पताल जाकर आत्मस्थानंद महाराज से मुलाकात की थी।

 

 

 


जब मोदी को संम्यासी बनने से रोका
मोदी किशोरावस्था में संन्यासी बनने बेलूरमठ आए थे लेकिन स्वामी आत्मस्थानंद महाराज ने यह कहते हुए उनके अनुरोध को खारिज कर दिया था कि उनकी कहीं और जरूरत है।

 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!