Edited By Yaspal,Updated: 02 Oct, 2018 07:03 PM
केंद्र में भाजपा नीत राजग सरकार पर करारा प्रहार करते हुए ओडि़शा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंगलवार को कहा कि भगवा दल उन्हें ‘अधजल गगरी छलकत जाए’ मुहावरे की याद दिलाता है। राज्य के सत्तारुढ़ बीजू...
भुवनेश्वरः केंद्र में भाजपा नीत राजग सरकार पर करारा प्रहार करते हुए ओडि़शा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंगलवार को कहा कि भगवा दल उन्हें ‘अधजल गगरी छलकत जाए’ मुहावरे की याद दिलाता है। राज्य के सत्तारुढ़ बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष पटनायक ने कहा कि राजग सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई है।
बीजद की ‘एक महीने की’ जन संपर्क पदयात्रा को विदा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अपने चुनाव घोषणापत्र में भाजपा ने ओड़िशा को विशेष राज्य का दर्जा देने का वादा किया था लेकिन अबतक कुछ नहीं हुआ। हम जानते हैं कि अधजल गगरी छलकत जाए।’’ बीजद की यह यात्रा तब हो रही है जब कुछ समय पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह 2019 के चुनाव में उसे सत्ता से बेदखल करने के लिए कई मौकों पर राज्य का दौरा कर चुके हैं। वैसे पटनायक ने राज्य के मुख्य विपक्षी कांग्रेस के बारे में कुछ नहीं कहा।
उन्होंने कहा कि उनकी सरकार को बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना शुरु करना पड़ा क्योंकि केंद्र ने आयुष्मान भारत के लिए उनकी शर्तों को नामंजूर कर दिया। उधर, ओडि़शा भाजपा ने कहा कि ओडि़शा को कई कारकों की वजह से विशेष श्रेणी का दर्जा नहीं मिल पाया और उनमें से एक राज्य सरकार द्वारा केंद्रीय धनराशि का पूरी तरह उपयोग नहीं कर पाना है।