Edited By Monika Jamwal,Updated: 05 Jul, 2022 02:06 PM
रियासी जिले में पकड़े गये लश्कर के आतंकवादी तालिब हुसैन और भारतीय जनता पार्टी के लिंक को लेकर पूरे देश में चर्चा है।
जम्मू: रियासी जिले में पकड़े गये लश्कर के आतंकवादी तालिब हुसैन और भारतीय जनता पार्टी के लिंक को लेकर पूरे देश में चर्चा है। भाजपा के राज्य प्रधान रविन्द्र रैना के साथ उनकी तस्वीर वायरल हो रही है। विपक्ष इस बात का मुद्दा बनाकर पार्टी पर तंज कस रहा है। ऐसे में भाजपा ने इस पर अपनी सफाई दी है।
भाजपा के राज्य प्रधान रविन्द्र रैना ने कहा है कि तालिब और उसका साथी भाजपा कार्यालय में पत्रकार बनकर आए थे। उन्होंने कहा िक वे एक प्रेस सम्मेलन में भाग लेने आए थे और उन्होंने वहीं पर तस्वीरें भी खिंचवाई। वे राजनीति रैलियों में भी पत्रकार के तौर पर ही आते रहे।
उन्होंने कहा कि तालिब के फोन पर कुछ वीडियो और फोटो ऐसे हैं जो विचलित करने वाले हैं। वे उन्हें सीमा पार भी भेजता होगा। सुरक्षा एजेंसियां काम कर रही हैं और जांच की जा रही है।
आपको बता दें कि तालिब और रविन्द्र रैना की तस्वीरों के पोस्टर कांगे्रस ने दिल्ली में भी लगवाए हैं और पार्टी पर शक की उंगली भी उठाई है।