तमिलनाडु के आठ मछुआरे लापता, समुद्र में नाव डूबने से हुआ हादसा

Edited By prachi upadhyay,Updated: 04 Sep, 2019 04:48 PM

tamil nadu rameshwaram 8 fisherman missing  boat sinked sea

तमिलनाडु के रामेश्वरम के पास तूफानी हवाओं के कारण बीच समुद्र में एक नाव डूब गई। इस हादसे में कम से कम आठ मछुआरे लापता हो गए। यह घटना उस वक्त हुई जब वो सभी मछली पकड़कर वापस तट की ओर लौट रहे थे। मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को इस हादसे की...

रामेश्वरम: तमिलनाडु के रामेश्वरम के पास तूफानी हवाओं के कारण बीच समुद्र में एक नाव डूब गई। इस हादसे में कम से कम आठ मछुआरे लापता हो गए। यह घटना उस वक्त हुई जब वो सभी मछली पकड़कर वापस तट की ओर लौट रहे थे। मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को इस हादसे की जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि घटना के समय नौका में दस मछुआरे सवार थे। जिसमें से दो मछुआरे तो तैर कर वापस सुरक्षित निकल आये लेकिन 8 अभी भी लापता है। उन्होंने बताया कि यहां से करीब 28 किलोमीटर दूर ये नाव डूबने की घटना हुई है। अधिकारियों के मुताबिक तेज हवा चलने की चेतावनी के बावजूद मछुआरे समुद्र में गए और फिर इस हादसे का शिकार हो गए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!