बदमाशों ने बीच सड़क की महिला से छेड़छाड़, CCTV में कैद हुई घटना

Edited By vasudha,Updated: 05 May, 2018 05:28 PM

tampered with the women in bangalore

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां दिनदहाड़े एक महिला से छेड़छाड़ की गई। मनचलों ने पहले तो महिला की चेन छीनने की कोशिश की लेकिन इसमें असफल हो जाने के बाद उन्होंने महिला से बदसलूकी शुरू कर दी...

नेशनल डेस्क: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां दिनदहाड़े एक महिला से छेड़छाड़ की गई। मनचलों ने पहले तो महिला की चेन छीनने की कोशिश की लेकिन इसमें असफल हो जाने के बाद उन्होंने महिला से बदसलूकी शुरू कर दी। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। 

 


ये घटना बेंगलुरु के आरआर नगर की है जहां 2 महिलाएं बीच सड़क खड़ी होकर बात कर रहे हैं। इसी बीच 2 बाइक सवार वहां आते हैं और एक महिला की चेन छीनने की कोशिश करते हैं लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो पाते। ऐसे में युवक कुछ देर बाद बाइक रोकते हैं और महिला के साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर देते हैं। इस दौरान एक अन्य महिला अपने बच्चे को लेकर वहां से भाग निकलती है। 

वीडियो में बदमाश महिला से मारपीट करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। हैरानी की बात है कि बीच सड़क महिला के साथ छेड़छाड़ होती रही लेकिन किसी ने भी उसे बचाने का प्रयास नहीं किया। इसी बीच किसी को आता देख युवक वहां से भाग निकले। ये पूरी घटना महिला के घर के बाहर घटी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टीम भी बनाई गई है। बता दें कि कुछ दिन पहले बिहार के जहानाबाद में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कुछ मनचले एक नाबालिग लड़की के साथ अश्लील हरकत करते देखे गए। इस दौरान पीड़िता ने रहम की गुहार भी लगाई लेकिन वह वीडियो बनाते रहे।
 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!