खुफिया ब्यूरो प्रमुख बने तपन कुमार डेका, रॉ प्रमुख सामंत गोयल का कार्यकाल बढ़ा

Edited By rajesh kumar,Updated: 24 Jun, 2022 06:05 PM

tapan kumar deka appointed as intelligence bureau chief

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी तपन कुमार डेका को शुक्रवार को खुफिया ब्यूरो (आईबी) का प्रमुख नियुक्त किया गया। वह अरविंद कुमार की जगह लेंगे, जिनका विस्तारित कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो रहा है।

नेशनल डेस्क: भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी तपन कुमार डेका को शुक्रवार को खुफिया ब्यूरो (आईबी) का प्रमुख नियुक्त किया गया। वह अरविंद कुमार की जगह लेंगे, जिनका विस्तारित कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो रहा है।
 

कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी एक आधिकारिक आदेश के मुताबिक, डेका फिलहाल आईबी की अभियान शाखा की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वह दो साल के लिए आईबी के प्रमुख नियुक्त किये गये हैं।
PunjabKesari
वह हिमाचल प्रदेश कैडर के 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। मंत्रालय ने एक अन्य आदेश में कहा कि गुप्तचर एजेंसी ‘रिसर्च एंड एनालिसिस विंग' (रॉ) का नेतृत्व कर रहे सामंत गोयल का कार्यकाल और एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है।

 

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!