Edited By Pardeep,Updated: 27 Oct, 2018 01:48 AM
भाजपा विधायक तारा सिंह मुलन्द ने तख्त हजूर साहिब बोर्ड की अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह इस्तीफा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को सौंप दिया है। तारा सिंह ने बताया कि उन्होंने यह इस्तीफ़ा अपने पद के 3 साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर दिया है।...
नांदेड़ः भाजपा विधायक तारा सिंह मुलन्द ने तख्त हजूर साहिब बोर्ड के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह इस्तीफा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को सौंप दिया है। तारा सिंह ने बताया कि उन्होंने यह इस्तीफा अपने पद के 3 साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर दिया है। उन्होंने कहा कि मेरे इस्तीफे के पीछे कोई राजनितिक कारण नहीं। मैंने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री को सौंप दिया है, इसके बारे में फैसला उन्होंने करना है। यदि मुख्यमंत्री मुझे उपरोक्त पद पर फिर से सेवा करने का मौका देते हैं तो मैं गुरू घर की सेवा करने के लिए तैयार हूं। याद रहे कि तारा सिंह के बोर्ड के अध्यक्ष नियुक्त होने के मौके पर राजनीतिक क्षेत्रों में बहुत नौक जौक हुई थी।