जैन मुनि तरुण सागर की सेहत में हुआ सुधार, काम आई लोगों की दुआएं

Edited By Anil dev,Updated: 31 Aug, 2018 12:24 PM

tarun sagar max hospital madhya pradesh chhattisgarh

देश दुनिया में कड़वे प्रवचन के लिए प्रसिद्ध जैन मुनि श्री तरुण सागर महाराज की सेहत में सुधार हो रहा है।  महाराज इस समय दिल्ली में चातुर्मास स्थल पर हैं। उनके पास मौजूद कृष्णा रतलानी ने बताया कि गुरुवार सुबह महाराज जी की तबीयत बिगड़ गई थी। दिन में...

नई दिल्ली: देश दुनिया में कड़वे प्रवचन के लिए प्रसिद्ध जैन मुनि श्री तरुण सागर महाराज की सेहत में सुधार हो रहा है।  महाराज इस समय दिल्ली में चातुर्मास स्थल पर हैं। उनके पास मौजूद कृष्णा रतलानी ने बताया कि गुरुवार सुबह महाराज जी की तबीयत बिगड़ गई थी। दिन में उन्हें स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां शाम तक उनकी सेहत में थोड़ा सुधार हुआ। लोगों की दुआएं और प्रार्थनाएं रंग ला रही हैं। 

PunjabKesari

दरअसल, 20 दिन पहले उन्हें पीलिया हुआ था, जिसके बाद उन्हें मैक्स अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं देखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि जैन मुनि ने इलाज कराने से भी इन्कार कर दिया है और कृष्णा नगर (दिल्ली) स्थित राधापुरी जैन मंदिर चातुर्मास स्थल पर जाने का निर्णय लिया है।

PunjabKesari

उल्‍लेखनीय है कि जैन मुनि तरुण सागर का जन्‍म मध्‍यप्रदेश के दमोह जिले के ग्राम गुहजी में हुआ था। उनका असली नाम पवन कुमार जैन है। उनके माता-पिता का नाम शांतिबाई जैन और प्रताप चन्द्र जैन था। बताया जाता किे मुनिश्री ने 8 मार्च 1981 में घर छोड़ दिया था। इसके बाद उनकी शिक्षा-दीक्षा छत्तीसगढ़ में हुई है। अपने कड़वे प्रवचन के कारण ही उन्‍हें क्रांतिकारी संत कहा जाता है। मध्‍यप्रदेश सरकार ने उन्‍हें 6 फरवरी 2002 को राजकीय अतिथि का दर्जा दिया गया।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!