Edited By Pardeep,Updated: 07 Aug, 2022 02:00 AM
तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के अध्यक्ष एवं आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से
नई दिल्लीः तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के अध्यक्ष एवं आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।
पार्टी द्वारा जारी बयान के मुताबिक तेदेपा प्रमुख ने मुलाकात के दौरान कहा कि उनकी पार्टी ने राष्ट्रपति चुनाव में मुर्मू को ‘‘बिना शर्त''समर्थन दिया था और उन्होंने राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर उन्हें बधाई दी।