Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Aug, 2017 11:50 AM
जनादेश अपमान यात्रा के दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के तेवर ओर भी कड़क होते दिखाई दे रहे हैं। वह नीतीश कुमार, भाजपा और सुशील मोदी पर निशाना साधने का कोई भी मौका गंवाना नही चाहते हैं।
मुजफ्फरपुरः जनादेश अपमान यात्रा के दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के तेवर ओर भी कड़क होते दिखाई दे रहे हैं। वह नीतीश कुमार, भाजपा और सुशील मोदी पर निशाना साधने का कोई भी मौका गंवाना नही चाहते हैं। उन्होंने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको नीतीश ने ठगा नहीं। नीतीश की जदयू को तेजस्वी ने नकली करार दिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश व मोदी बूढ़े हो गए हैं। उन्हें आराम की सख्त जरूरत है।
तेजस्वी ने राजद का पक्ष रखते हुए कहा कि अगर उनकी पार्टी को सत्ता का लालच होता तो वह कभी भी नीतीश को मुख्यमंत्री नहीं बनते। पार्टी द्वारा अपने असूलों से कभी समझौता नही किया गया है। नीतीश पहली बार लालू जी की मदद से ही चुनाव जीते। उन्होंने कहा कि नीतीश व मोदी बूढ़े हो गए हैं, वह सत्ता संभालने के योग्य नही हैं। अब युवाओं द्वारा ही मोर्चा संभाला जाएगा।
तेजप्रताप ने साधा आरएसएस पर निशाना
जनादेश अपमान यात्रा पर तेजप्रताप यादव ने कहा कि हाफ माइंड आरएसएस वाले हाफ पैंट पहनते हैं। नीतीश जी आरएसएस की गोद में जाकर बैठ गए। उन्होंने कहा कि लगातार उनके परिवार को बदनाम करने की साजिशें रची जा रही हैं। तेजप्रताप ने 27 अगस्त की राजद की रैली में लाखों की संख्या में लोगों के पहुंचने का दावा किया है।