Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Dec, 2017 11:39 AM
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समीक्षा यात्रा पर निशाना साधा है। उन्होंने शायराना अंदाज में मुख्यमंत्री पर सवालों की बौछार करते हुए उन्हें झांसा कुमार कहकर संबोधित किया और अपने सवालों...
पटनाः राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समीक्षा यात्रा पर निशाना साधा है। उन्होंने शायराना अंदाज में मुख्यमंत्री पर सवालों की बौछार करते हुए उन्हें झांसा कुमार कहकर संबोधित किया और अपने सवालों का जवाब मांगा है।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री द्वारा महागठबंधन तोड़ने के कारण उन पर करारा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि नीतीश को समीक्षा यात्रा करने से पहले यह बताना चाहिए कि उन्होंने राज्य की जनता के साथ जो वादे किए थे उनका क्या हुआ? मुख्यमंत्री द्वारा हर घर में जल पहुंचाने का जो वादा किया था वह भी पूरा नहीं हो पाया है।
इससे पहले भी पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री पर हमला बोला था। उन्होंने राज्य में बढ़ रही हत्या, लूटपाट की घटनाओं के कारण व्यवस्था पर सवाल खड़े किए थे।