तेलंगाना चुनावः खत्म हुआ चुनाव प्रचार, 7 दिसंबर को होगा मतदान

Edited By Yaspal,Updated: 05 Dec, 2018 07:24 PM

telangana polls polling ends polling on december 7

तेलंगाना में सात दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए हाई वोल्टेज प्रचार अभियान बुधवार शाम थम गया।  राज्य में विधानसभा की 119 सीटों पर शुक्रवार को मतदान होगा। राज्य में माओवाद प्रभावित 13 निर्वाचन क्षेत्रों में...

हैदराबादः तेलंगाना में सात दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए हाई वोल्टेज प्रचार अभियान बुधवार शाम थम गया।  राज्य में विधानसभा की 119 सीटों पर शुक्रवार को मतदान होगा। राज्य में माओवाद प्रभावित 13 निर्वाचन क्षेत्रों में शाम चार बजे और राज्य के शेष 106 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव अभियान शाम पांच बजे थम गया। मतगणना 11 दिसंबर को अन्य चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना के साथ होगी। राजनीतिक पार्टियों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए आज अंतिम दिन कई रैलियों का आयोजन किया। विधानसभा के छह सितंबर को भंग होने के तुरंत बाद मतदाताओं को लुभाने के लिए आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर शुरू हो गया था। तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) सत्ता में बने रहने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है।

 PunjabKesari

पार्टी सुप्रीमो एवं कार्यकारी मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव चुनाव मैदान में उतरे हैं और उन्होंने राज्य भर में सार्वजनिक सभाएं संबोधित कर जीत के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। अन्य स्टार प्रचारकों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह, कई केन्द्रीय मंत्री एवं भाजपा शासित मुख्यमंत्रियों ने भी जोर-शोर से चुनाव प्रचार किया। संयुक्त प्रगतिशील संगठन (संप्रग) अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चन्द्रबाबू नायडू, तेलंगाना जन समिति (तेजस) प्रमुख प्रो. एम कोदंडराम और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के महासचिव सुरावरम सुधाकर रेड्डी समेत कई नेता कांग्रेस नेतृत्व वाले पीपुल्स फ्रंट के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। फिल्म अभिनेत्री विजयाशांति, नगमा और खुशबू भी चुनाव प्रचार अभियान में लगी हुई हैं।

PunjabKesari

पीपुल्स फ्रंट के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने तेलंगाना में चुनाव अभियान के अंतिम दिन आज अपराह्न सूर्यापेट जिले के कोडड में जनसभा को संबोधित किया। एन चंद्रबाबू नायडू,  कोदंडराम, भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (भाकपा) प्रदेश सचिव चाडा वेंकट रेड्डी (फ्रंट के सभी भागों के), सुप्रसिद्ध गायक बल्लादीर गदर और एमआरपीएस के संस्थापक मनडा कृष्ण मडिगा ने भी मंच साझा किया।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीमनगर, भुपालपल्ली, मुढोले और वाधन में भाजपा उम्मीदवार बांदी संजय, डॉ. चंदुपटला कीर्ति रेड्डी, डॉ. पदकांति ओर अल्जापुर श्रीनिवास के समर्थन में जनसभाओं में हिस्सा लिया।

PunjabKesari 

ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष एवं हैदराबाद सांसद असदुद्दुीन ओवैसी ने दोपहर बाद शहर के खिलवात मैदान में जन सभा को संबोधित किया। एमआईएम हैदराबाद जिले में आठ विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है और असदुद्दीन के भाई अकबरुद्दीन ओवैसी चंद्रायनगुट्टा से फिर चुनाव लड़ रहे हैं। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!