Edited By rehan,Updated: 24 May, 2018 07:38 PM
लगातार बढ़ते तापमान, तेज धूप और गर्मी ने लोगों को जीना मुहाल कर दिया है। गुरुवार को पारा रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। गर्मी ने आठ साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
ग्वालियर: लगातार बढ़ते तापमान, तेज धूप और गर्मी ने लोगों को जीना मुहाल कर दिया है। गुरुवार को पारा रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। गर्मी ने आठ साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि इतना अधिक तापमान 23 मई 2010 को दर्ज किया गया था। झुलसाती गर्म हवाओं ने लोगों को घरों में कैद रहने के लिए मजबूर कर दिया है। गुरुवार को ग्वालियर का तापमान 46.2 दर्ज किया गया। सूरज की पहली किरन के साथ शुरु होने वाली गर्मी सूरज के डूबने के बाद भी अपना असर जमाए हुए है। गर्मी से बचने के लिए लोगों ने घरों-दफ्तरों से निकलना बंद कर दिया है। शाम के समय जिन सड़कों पर जाम लगा रहता है, उसी सड़क पर दोपहर के समय सन्नाटा नजर आ रहा है।
पूरा राज्य भीषण गर्मी से तप रहा है। भोपाल से लेकर ग्वालियर तक तापमान 46 के पार जा पहुंचा है। आगामी दिनों में भी गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने आगामी 4 दिन तक तापमान में कोई गिरावट नहीं होने की संभावना के मद्देनजर गर्मी की तपिश के बरकरार रहने की आशंका जताई है।