मौसम अपडेट: बारिश ने रोकी दिल्ली-NCR की रफ्तार, ओलावृष्टि से गिरेगा पारा

Edited By vasudha,Updated: 08 Jan, 2020 12:09 PM

temperatures may again in delhi

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में झमाझम बारिश और ठंडी हवाओं के चलते सर्दी का असर बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार शाम तक तेज हवा के साथ ओलावृष्टि होने का अनुमान है, जिसके बाद न्यूनतम और अधिकतम तापमान में एक बार फिर गिरावट हो सकती है। वहीं बदलते मौसम के...

नेशनल डेस्क:  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में झमाझम बारिश और ठंडी हवाओं के चलते सर्दी का असर बरकरार है। बारिश के बाद तापमान गिर गया और कई स्थानों पर ट्रैफिक धीमी गति से चलने लगा।  मौसम विभाग के अनुसार शाम तक तेज हवा के साथ ओलावृष्टि होने का अनुमान है। ।

PunjabKesari
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है।'' आर्द्रता स्तर 100 फीसदी तक दर्ज किया गया। सफदरजंग वेधशाला ने छह मिलीमीटर बारिश दर्ज की। इसके अलावा पालम में 5.3 मिमी और रिज क्षेत्र में 6.8 मिमी बारिश दर्ज हुई। लोधी और आया नगर वेधशालाओं में क्रमश: 10 मिमी और 5.6 मिमी बारिश दर्ज हुई।
PunjabKesari

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि बारिश का सिलसिला पूरे दिन जारी रहेगा। वहीं दूरदराज के इलाकों में ओलावृष्टि का अनुमान है। उन्होंने बताया कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 16 डिग्री सेल्सियस और आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रेलवे अधिकारी ने बताया कि खराब मौसम की वजह से उत्तरी रेलवे की 16 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं। 

PunjabKesari
 दरअसल उत्तर भारत में जम्मू कश्मीर के पास वेस्टर्न डिस्टरबेंस आ रहा है। इसके प्रभाव से मैदानी इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित होगा। अनुमान है कि 9 जनवरी से पंजाब, हरियाणा और दिल्ली समेत सभी भागों में मौसम साफ होने लगेगा और उत्तर के पहाड़ों से बर्फीली हवा मैदानी इलाकों में चलने लगेंगी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!