कोरोना वायरस के चलते भारत में इन 36 देशों से आने वाले यात्रियों के प्रवेश पर अस्थायी रोक

Edited By Pardeep,Updated: 19 Mar, 2020 01:36 AM

temporary ban on entry of passengers coming from these 36 countries in india

भारत ने कोरोना वायरस प्रकोप के मद्देनजर 36 देशों से आने वाले यात्रियों के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगा दी है। वहीं 11 देशों के यात्रियों को अनिवार्य रूप से अलग रखा जाएगा। गृह मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने यह भी कहा कि प्रतिबंधित ...

नई दिल्लीः भारत ने कोरोना वायरस प्रकोप के मद्देनजर 36 देशों से आने वाले यात्रियों के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगा दी है। वहीं 11 देशों के यात्रियों को अनिवार्य रूप से अलग रखा जाएगा। गृह मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने यह भी कहा कि प्रतिबंधित देशों को छोड़कर 'ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया'(ओसीआई) कार्डधारकों को भारत में प्रवेश के लिए भारतीय मिशनों से ताजा वीजा लेना होगा।
PunjabKesari
मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि ‘‘कोई भी एयरलाइन ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, बुल्गारिया, क्रोएशिया, साइप्रस, चेक गणराज्य, डेनमार्क, एस्टोनिया, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, आइसलैंड, हंगरी, आयरलैंड, इटली, लातविया, लिकटेंस्टीन, लिथुआनिया, लक्जमबर्ग, माल्टा, नीदरलैंड, नॉर्वे, पोलैंड, पुर्तगाल, रोमानिया, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया, स्पेन, स्वीडन, स्विटजरलैंड, तुर्की, ब्रिटेन से किसी भी यात्री को भारत नहीं लाएगी। यह आदेश 12 मार्च से प्रभावी हो चुका है।'' इसके अलावा 17 मार्च से एयरलाइनों द्वारा फिलिपीन, मलेशिया और अफगानिस्तान से यात्रियों के लाने पर भी रोक लगा दी गई है। 
PunjabKesari

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!