लद्दाख के बाद कश्मीर में तनाव, घुसपैठ से नाकाम पाकिस्तान ने दागे गोले

Edited By vasudha,Updated: 17 Jun, 2020 10:27 AM

tension in kashmir after ladakh

भारत-चीन सीमा पर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर  गलवान घाटी में चीनी सेना के साथ झड़प में भारत के 20 सैनिक शहीद हुए हैं। लद्दाख में चल रहे इस तनाव के बीच पाकिस्तानी बलों ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर...

नेशनल डेस्क: भारत-चीन सीमा पर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर  गलवान घाटी में चीनी सेना के साथ झड़प में भारत के 20 सैनिक शहीद हुए हैं। लद्दाख में चल रहे इस तनाव के बीच पाकिस्तानी बलों ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। 

 

पाकिस्तानी बलों ने जम्मू-कश्मीर के नौगाम सेक्टर में भारतीय चौकियों पर मोर्टार के गोले दागकर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। एक रक्षा प्रवक्ता ने बुधवार को कहा कि घुसपैठ से नाकाम पाकिस्तान ने 16 जून 2020 को देर रात मोर्टार के गोले दागकर और अन्य हथियारों से गोलीबारी कर नौगाम सेक्टर में एलओसी पर बिना उकसावे के संघर्ष विराम उल्लंघन किया।

 

रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय सेना ने संघर्ष विराम उल्लंघन का मुंहतोड़ जवाब दिया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।माना जा रहा है कि चीन से तनाव के बीच मौका पाकर आईएसआई के इशारे पर पाकिस्तानी सेना ज्यादा संख्या में आतंकवादियों को कश्मीर में घुसाने का प्रयास कर रही है। भारत को चीन के मोर्चे पर व्यस्त देख पाकिस्तान हर उस हरकत को करने का प्रयास कर सकता है जिससे उसे फायदा पहुंचे। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!