घाटी में पारा शून्य से 10.9 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंचा

Edited By ,Updated: 14 Dec, 2016 06:32 PM

tepreature decreased in valley

कश्मीर में आज अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे रहा वहीं लद्दाख के लेह में पारा शून्य से 10.9 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया।

श्रीनगर :  कश्मीर में आज अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे रहा वहीं लद्दाख के लेह में पारा शून्य से 10.9 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया।
मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी  से कहा, लद्दाख के लेह में कल रात न्यूनतम तापमान शून्य से 10.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया वहीं लद्दाख के ही कारगिल में पारा शून्य से 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा।


उन्होंने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि पालगाम का स्वास्थ्य रिजोर्ट जो वार्षिक अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं का आधार शिविर है वहां न्यूनतम तापमान शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जहां पिछली रात तापमान शून्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस नीचे था।


उन्होंने बताया कि दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग में पारा शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। मौसम वैज्ञानिक ने सप्ताह भर मौसम शुष्क बने रहने का पूर्वानुमान लगाया है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!