Edited By shukdev,Updated: 04 Mar, 2020 10:14 PM
उत्तर कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार शाम को पुलिस पार्टी पर किए गए आतंकी हमले में एक विशेष पुलिस अधिकारी शहीद हो गया और एक पुलिसकर्मी तथा एक नागरिक घायल हो गया है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों ...
बारामूला:उत्तर कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार शाम को पुलिस पार्टी पर किए गए आतंकी हमले में एक विशेष पुलिस अधिकारी शहीद हो गया और एक पुलिसकर्मी तथा एक नागरिक घायल हो गया है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों ने वारपोरा, सोपोर में एक पुलिस पार्टी पर स्वचलित हथियारोें से हमला किया जिसमें एक विशेष पुलिस अधिकारी वजाहत अहमद शहीद हो गया।
इस घटना में एक पुलिस कर्मी और एक नागरिक भी घायल हो गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि इसके बाद आसपास केे शिविरों से मौके पर तत्काल अतिरिक्त जवानों को भेजा गया और वहां छिपे आतंकवादियों की तलाश के लिए अभियान छेड़ दिया गया है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।