Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Dec, 2017 11:19 PM
बाबा लक्खा सिंह की गोलियों से भूनकर हत्या करने के प्रकरण में गिरफ्तार मास्टर माइंड जसवंत सिंह ने रिमांड अवधि में जंक्शन पुलिस के समक्ष कई सनसनीखेज खुलासे किए। पूछताछ में जसवंत सिंह ने बताया कि डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सहित कई अन्य लोग भी उनके...
हनुमानगढ़(थरेजा): बाबा लक्खा सिंह की गोलियों से भूनकर हत्या करने के प्रकरण में गिरफ्तार मास्टर माइंड जसवंत सिंह ने रिमांड अवधि में जंक्शन पुलिस के समक्ष कई सनसनीखेज खुलासे किए।
पूछताछ में जसवंत सिंह ने बताया कि डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सहित कई अन्य लोग भी उनके निशाने पर थे। उन्होंने डेरा प्रमुख की भी रेकी की थी, लेकिन कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के कारण वह डेरा प्रमुख तक पहुंचने में सफल नहीं हो पाए। इसके अलावा श्रीगुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी पर अबोहर के नजदीक लटकनवाली ढाणी निवासी विजय सिंह नाम के व्यक्ति को मारने की योजना थी, लेकिन इससे पहले ही वे पकड़े गए। जंक्शन थाना प्रभारी राजेश सिहाग ने बताया कि बब्बर खालसा ग्रुप के आतंकी जसवंत सिंह ने बताया कि बाबा लक्खा सिंह की हत्या करने से पहले उन्होंने उसकी रेकी की।
आतंकी को भेजा जेल
जंक्शन पुलिस ने रिमांड अवधि समाप्त होने पर आतंकी जसवंत सिंह को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया। मैजिस्ट्रेट ने उसको न्यायिक अभिरक्षा में लुधियाना जेल भिजवाने के आदेश दिए। 3 दिन पहले जसवंत को लुधियाना जेल से जंक्शन पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर हनुमानगढ़ लाई थी।