मतदाताओं में लोकप्रियता की वजह से प्रियंका गांधी को मिला महत्वपूर्ण पद: थरुर

Edited By vasudha,Updated: 24 Jan, 2019 07:09 PM

tharoor says priyanka got important position due to popularity among voters

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरुर ने आज कहा कि प्रियंका गांधी को गांधी परिवार से संबंध रखने के कारण नहीं बल्कि मतदाताओं में उनकी लोकप्रियता के कारण कांग्रेस पार्टी में महासचिव बनाया है...

नेशनल डेस्क: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरुर ने आज कहा कि प्रियंका गांधी को गांधी परिवार से संबंध रखने के कारण नहीं बल्कि मतदाताओं में उनकी लोकप्रियता के कारण कांग्रेस पार्टी में महासचिव बनाया है। उन्होंने कहा कि संसदीय लोकतंत्र में मतदाता की भूमिका महत्वपूर्ण होती है और जो व्यक्ति अधिक लोकप्रिय होता वह चुनाव जीतता है। 

कांग्रेस पार्टी गांधी परिवार पर रखता है विश्वास
जी-जयपुर साहित्य महोत्सव में आयोजित एक परिचर्चा के दौरान थरुर ने कहा कि प्रियंका कांग्रेस कार्यकर्ताओं और मतदाताओं में खासी लोकप्रिय नेता है और कई दिनों से उन्हें संगठन में जिम्मेदारी का पद दिये जाने की मांग की जा रही थी। उन्होंने इस बात से इन्कार किया कि गांधी परिवार से संबंध रखने के कारण उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी है। थरुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसका हर कार्यकर्ता गांधी परिवार में निष्ठा और विश्वास रखता है, लिहाजा स्वाभााविक तौर पर इस परिवार के लोगों को महत्वपूर्ण पद मिल जाता है। 

आरएसएस पर लगाया कट्टरता फैलाने का आरोप
कांग्रेस नेता ने केरल में सबरीमाला मंदिर और तमिलनाडु के जल्लीकट्टू आयोजन की चर्चा करते हुये कहा कि हमारा समाज विभिन्न विचारधाराओं और परंपराओं का समाज है जिसमें परिवर्तन और सुधार समाज के भीतर से होना चाहिए। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर समाज में कट्टरता फैलाने का आरोप लगाते हुये उन्होंने कहा कि संघ ने कभी भी हिन्दू राष्ट्र की अवधारणा से इन्कार नहीं किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सबका साथ सबका विकास का नारा देते हैं लेकिन उनकी पार्टी से जुड़े कई संगठन घर वापसी और लव जिहाद जैसे मुद्दों को उठाते है।  

थरुर ने स्वयं बताया को गैर पारंपरिक राजनेता
थरूर ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल 23 दलों में से मात्र शिवसेना ही हिन्दुत्व के मुद्दें पर उनका समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के हिन्दुत्व का मुद्दा केवल सत्ता हथियाने का साधन मात्र है। यदि वह इस मामले में गंभीर है तो संसद मे पूर्ण बहुमत होने के बावजूद इस पर विचार क्यों नहीं करती। जयपुर साहित्य महोत्सव के बारहवें संस्करण में हिस्सा लेने आये थरुर ने स्वयं को गैर पारंपरिक राजनेता बताते हुये कहा कि वह अब तक कई पुस्तकें लिख चुके है और भारत के बारे में अधिक से अधिक लिखना चाहते है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!