राहुल गांधी ने जिसे बनाया चुनावी मुद्दा, वो राफेल अब पहुंचा कांग्रेस मुख्यालय के सामने

Edited By Yaspal,Updated: 31 May, 2019 09:16 PM

that rafael now faces the congress headquarters

लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल सौदे को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने राफेल सौदे में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री मोदी पर उद्योगपति अनिल अंबानी की मदद

नेशनल डेस्कः लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल सौदे को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने राफेल सौदे में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री मोदी पर उद्योगपति अनिल अंबानी की मदद करने का आरोपी भी लगाया था। इसके अलावा राहुल ने मोदी को ‘चौकीदार चोर है’ तक कहा था।
PunjabKesari
देश को राफेल फाइटर जेट की पहली खेप इसी साल सितंबर में मिलने की उम्मीद है। इससे पहले ही वायुसेना एयर चीफ मार्शल बीएस धनोओ के सरकारी आवास के बाहर इस लड़ाकू विमान की एक रेप्लिका (प्रतिकृति) लगाई गई है। दिचस्प बात यह है कि बीएस धनोआ का घर कांग्रेस मुख्यालय के ठीक बगल में है।
PunjabKesari
देश की शीर्ष अदालत ने फ्रांस से हुए 36 लड़ाकू विमान समझौते पर सरकार को क्नीन चिट दी है। अगर सब कुछ सही रहा तो जल्द ही हमारी वायुसेना में ये लड़ाकू विमान शामिल हो जाएंगे। उसकी धार और रफ्तार में गुणात्मक वृद्धि होगी। राफेल के आने से हम पड़ोसी देशों के मुकाबले में होंगे।
PunjabKesari
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राफेल जेट के सौदे में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते रहे हैं और उसकी जांच की मांग कर रही है। इस सिलसिले में पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया है। हाल ही में केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि राफेल लड़ाकू विमान सौदे में एफआइआर दर्ज करने या सीबीआइ जांच कराने का सवाल ही नहीं है, क्योंकि शीर्ष अदालत पहले ही इसे क्लीन चिट दे चुकी है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!