AAP मेें मचे घमासान का भाजपा को होगा सबसे ज्यादा फायदा!

Edited By ,Updated: 09 May, 2017 01:26 PM

the bjp will have the biggest advantage of the aap

आम आदमी पार्टी में मचे घमासान और आरोप-प्रत्यारोपों के बीच सबसे ज्यादा फायदा भाजपा को हो सकता है।

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी में मचे घमासान और आरोप-प्रत्यारोपों के बीच सबसे ज्यादा फायदा भाजपा को हो सकता है। इस घमासान ने भाजपा को न सिर्फ दिल्ली में फिर से अपनी खोई जमीन हासिल करने का मौका मिलेगा बल्कि इन पांच और राज्यों में भी इस घमासान से फायदा होने की उम्मीद है। पीएम मोदी और अमित शाह के गृह राज्य गुजरात में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पिछले 2 साल से गुजरात में चुनावी रणनीति पर काम कर रही है। गुजरात में पार्टी की संभावनाओं को बड़ा झटका लग सकता है।

भाजपा के निए चुनौतियां हुई कम
गोवा और पंजाब में चुनाव लडऩे के बाद आम आदमी पार्टी की निगाह हिमाचल प्रदेश पर भी है जहां इसी साल चुनाव होने हैं। आम आदमी पार्टी हिमाचल में चुनाव में उतरे लेकिन कमजोर होकर तो भाजपा को फायदा हो सकता है। गुजरात के बाद भाजपा के लिए आने वाले वक्त में राजस्थान का विधानसभा चुनाव सबसे अहम है। अब आप में मचे कलह से भाजपा के लिए चुनौतियां भी कम होंगी।

पंजाब में कांग्रेस अब राज्य की सत्ता में है और आम आदमी पार्टी 20 सीटें जीतकर विपक्ष में खड़ी है लेकिन आम आदमी पार्टी में मचे घमासान में पंजाब आप यूनिट भी बंटी हुई नजर आ रही ह। घुघ्घी से कमान लेकर अब भगवंत मान को दे दिया गया है। पंजाब में भाजपा को अपनी जगह बनाने के लिए आप में पड़ी फूट से मदद मिल सकती है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!