Edited By ,Updated: 21 Feb, 2017 07:19 PM
शादियां कई तरह से चर्चा में रहती हैं, लेकिन एक विवाह पूरे कोलकाता में चर्चा का विषय बना रहा। दरअसल, यहां देश में पहली बार एक ट्रांसजेंडर ने लीगल शादी की।
नई दिल्ली : शादियां कई तरह से चर्चा में रहती हैं, लेकिन एक विवाह पूरे कोलकाता में चर्चा का विषय बना रहा। दरअसल, यहां देश में पहली बार एक ट्रांसजेंडर ने लीगल शादी की। ये कहानी है कोलकाता के रहने वाले संजय मुहूरी और श्री घटक की। कोलकाता के देशप्रिया बॉय स्कूल में पढऩे वाले श्री घटक और संजय मुहूरी क्लास 6 से ही एक दूसरे को पसंद करते थे। प्यार के इस करीबी रिश्ते को निभाने के लिए श्री घटक ने सेक्स चेंज किया और लड़की बन गई। दोनों ही अपने परिवार वालों के बीच विवाह के बंधन में बंध गए।
श्री घटक कहती हैं कि वे संजय की तरफ शुरू से आकर्षित थीं। मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मेरी भावनाएं एक तरह से प्यार था। बतौर एक लड़का होते हुए भी मैं एक लड़की की तरह महसूस करती थी। वे कहती हैं कि पहले दोनों के परिवार भी इस संबंध के विरोध में थे, लेकिन बात में सब ठीक हो गया। वे खुश हैं कि शादी करके उनका सपना पूरा हुआ। श्री घटक कहती हैं कि दूसरे ट्रांसजेंडर्स को भी इस तरह का मौका मिलना चाहिए।
श्री के मुताबिक यह इतना आसान नहीं है। श्री घटक ने वर्ष 2015 में अपना सेक्स चेंज करवाया और अपने दोस्त संजय के साथ शादी कर ली। संजय एक मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब करते हैं। यह एक रजिस्टटर्ड मैरिज थी। श्री के मुताबिक, एक पुरुष के रूप में अपने अंदर एक औरत को महसूस करना और वैसे जीना आसान नहीं था।